महिलाओं की समस्याओं के प्रति संघर्षरत : लोक समिति

महिलाओं की समस्याओं के प्रति संघर्षरत : लोक समिति

चम्पारण नीति / बेतिया / पश्चिमी चम्पारण (अशोक शास्त्री)
बेतिया जिला ईकाई "लोक समिति का महिला सम्मेलन सम्पन्न"
रानी सिंह निर्वाचित हुई महिला सेल का जिला अध्यक्ष।
महिलाओ की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहीं है : लोक समिति 
 24 मई, 2026  बेतिया  जिला लोक समिति के तत्वावधान में
 पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज स्थित प्रकाश नगर में एक दिवसीय महिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  अध्यक्षता जिला लोक समिति जिला के जिलाध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ तिवारी एवं संचालन महिला नेत्री श्री मती रानी सिंह ने किया। 
 इस जिला स्तरीय महिला सम्मेलन के अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डा. अमिता ने उत्तराखंड से अपने भेंजे संदेश में कहा कि हमारी बहने और बेटियाँ अपनी मेहनत की बदौलत समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है!देश की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, विज्ञान, प्रशासन, खेल व्यापार और समाज सेवा के क्षेत्र में अब इतिहास रच रहीं है ।उन्होंन ने अपने भेंजे संदेश में कहा कि चम्पारण की यह धरती बडे संघर्ष की साक्षी रही है । गाँधी जी 1917 ई. में यहीं की पवित्र धरती से सत्य और अहिंसा के साथ यहां के किसान-मजदूरों एवं महिलाओं को संघर्ष करने का संदेश दिया।आज लोक समिति द्वारा उस काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश लोक समिति के प्रांतीय महासचिव श्री शिवजी सिंह ने कहा कि इन दिनों देश गम्भीर आथिर्क संकट के दौर से गुजर रहा है।आज-कल देश के प्रधान मंत्री ही देश वासियों कों इस संकट से उबरने के लिए कई तरह की जरूरतों को कम करने का संकेत देकर आगाह कर रहें है। लोक समिति इस बात को बहुत पहले से बोल रहीं है । आज लोक समिति की सारी बातें धीरे धीरे सत्य साबित हो रही है। देश में डीजल पेट्रोल तेल तथा रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गयी है । हमारा बिहार गौतम बुद्ध, महावीर, एवं जे.पी. की जन्म भूमि और गाँधी की कर्म भूमि है। जिस भूमि पर हमारे महापुरूषों ने युद्ध नहीं । यहां सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश दिया। आज भी हम अपने उस विचार पर अडिग है। श्री सिंह ने कहा कि हमारे  समाज में मुख्य दो वर्ग है, पहला शोषक तथा दूसरा शोषित । शोषक वर्ग अमीर है,तथा शोषित वर्ग गरीब है । हम शोषित एवं ग़रीबों के पक्षधर है। हमारी मां और बहने काफी अभाव में रहकर अपनी ज़िन्दगी व्यतित कर रही है। वें अपनी दुख- दर्द एवं गरीबी से जुझ रही है। लोक समिति महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर संघर्ष कर रही है, जिसमें आप सबों की भरपूर सहयोग चाहिए । लोक समिति के जिला महासचिव श्री शम्भुनाथ मिश्रा उर्फ ज्ञानी जी ने पूरा विस्तार से जिला के कार्यक्रम एवं गतिविधि  पर प्रकाश डाला । इनके अलावा सम्मेलन को स्थानीय साथी श्री लक्ष्मी नारायण राम, सीमा देवी वगैरह गणमान्य लोंगो ने सम्बोधित किया । जिला सम्मेलन के अन्त में सर्व सम्मति से 15 सदस्यों की एक महिला सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने मिलकर श्रीमती रानी सिंह को सर्व सम्मति से निर्विरोध जिला महिला सेल का अध्यक्ष निर्वाचित किया तथा हृदया देवी, इन्दू देवी, शारदा देवी, उषा देवी, सीमा ठाकुर, बच्ची देवी, किरण देवी, सुनीता देवी ,सोनाली यादव, पुष्पा देवी, पूनम देवी रीता देवी, मीना देवी एवं सीमा देवी को जिला कार्यकारिणी की सदस्या के रूप में मनोनीत किया गया । श्री रवीन्द्रनाथ तिवारी के अध्यक्षीय भाषण के साथ सभी को धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सम्मेलन की कार्यवाही समाप्त की गयी।

Post a Comment

0 Comments