शिप्रा लाल को मिला गोल्ड मेडल

शिप्रा लाल को मिला गोल्ड मेडल

जितेंद्र पाठक (मुंगेर): बेटियां अवसर मिलने पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करती हैं। इसे चरितार्थ करते हुए समस्तीपुर जिले के धर्मपुर ग्राम की प्रतिभाशाली बेटी शिप्रा लाल ने मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी सत्र 2023, 25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करें एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए आगामी 3 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले मुंगेर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बिहार के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति के कर कमलो से प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिप्रा ने इसका श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों एवं परिवार के सदस्यों को दिया। शिप्रा ने सिद्ध कर दिया है की प्रतिभा किसी बड़े शहर या विशेष संसाधनों की मोहताज नहीं होती, यदि परिवार का मार्गदर्शन गुरुजनों का आशीर्वाद और स्वयं का अथक परिश्रम साथ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

Post a Comment

0 Comments