छात्रवृत्ति योजना के लिए चांदन प्रखंड के कई छात्र सफल

छात्रवृत्ति योजना के लिए चांदन प्रखंड के कई छात्र सफल

बांका: मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 के प्रकाशित परीक्षाफल के अनुसार चांदन प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय के आठ छात्र,छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम प्रखंड एवं जिला में रौशन किया है। किसी एक विद्यालय का बांका जिला में यह सर्वाधिक संख्या है। इन सभी सफल छात्र,छात्राओं में रौनक राज,अभिनव कुमार आर्या, कुमकुम कुमारी, अंशु कुमारी, रितिका कुमारी, अनमोल कुमार, विवेक कुमार एवं देवव्रत कुमार का नाम शामिल है। प्रखंड के कुछ अन्य स्कूल के भी बच्चे सफल हुए हैं- एमएमकेजी. उच्च विद्यालय से तीन आदर्श मध्य विद्यालय सुईया से तीन, प्रोन्नत मध्य विद्यालय नावाडीह से दो, आदर्श मध्य विद्यालय से एक और प्रोन्नत मध्य विद्यालय सिलजोरी से एक छात्र भी सफलता की सूची में शामिल है।ज्ञात हो कि यह परीक्षा स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग,  शिक्षा मंत्रालय,  भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में आयोजित किया जाता है ,और राज्य स्तर पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है। इस परीक्षा में सफल छात्र,छात्रा शैक्षिक सत्र 2026-27 अर्थात कक्षा नौ की छात्रवृति के लिए  ओन लाइन आवेदन करेंगे। इसके बाद प्रत्येक सफल अभ्यर्थी को सरकार चार साल तक एक हजार रूपए महीना छात्रवृत्ति देगी। बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं शुभचिंतकों में खुशी है।

Post a Comment

0 Comments