जितेंद्र पाठक (मुंगेर): मंगलवार सुबह टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के गगटा संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर छाता चौक के समीप बैद्यनाथ धाम से पूजा अर्चना कर आठ कावरियों की कार पेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में और नियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दो बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।लेकिन बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के महसोता गांव निवासी संतोष कुमार अपने साथियों राहुल कुमार सुभाष कुमार रंजीत कुमार राजकुमार राम श्रेष्ठ चंदन कुमार और संजीत कुमार के साथ अपने कर से देवघर से पूजा कर वापस आ रहे थे छाता चौक के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में चालक ने वहां पर नियंत्रण खो दिया और कर बिजली के पोल से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे बिजली के पल भी टूट गए कर सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर रुक गई। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी बाद में जेसीबी की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकल गया। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई भी कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...