जीतेन्द्र पाठक (मुंगेर):टेटिया बंबर थाना अंतर्गत छाता गांव में घर के सामने से खड़ी एक बाइक की चोरी का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार छाता गांव निवासी संजय यादव ने टेटिया बंबर थाने में मंगलवार को आवेदन देकर अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर फरार हो गए। बाइक नहीं मिलने पर संजय यादव ने थाना पहुंचकर वहां की सकुशल बरामद की की गुहार लगाई है। और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना की सूचना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता का माहौल है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी ने बताया की मामले में प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाइक की बरामदगी और चोरों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...