अधूरी नाली को पूरा कराने की मांग

 

बांका जिला के चांदन प्रखंड मुख्यालय के चांदन-देवघर पक्की सड़क किनारे स्थित पांडेडीह गांव की बुजुर्ग महिला रमा श्री ने जिलाधिकारी औऱ बीडीओ को अलग अलग आवेदन देकर मुखिया द्वारा घर के आगे नाली बनाने के लिए कई माह पूर्व गढ्ढा कर उसे छोड़ देने का आरोप लगाया है।जिससे कई बुजुर्ग महिला इसमे गिर कर जख्मी हो चुकी है।इस सम्बंध में कई बार मुखिया को कहने के बाद भी कोई प्रभाव नही पड़ा।इस सम्बंध में पूछने पर बीडीओ दुर्गाशंकर ने बताया कि इस सम्बंध में मुखिया से बात कर जल्दी ही काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post