बीआरसी परिसर में विश्व ब्रेल दिवस पर दिव्यांग बच्चों द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

बीआरसी परिसर में विश्व ब्रेल दिवस पर दिव्यांग बच्चों द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

रजौन, बांका : मंगलवार को बीआरसी स्थित प्रशिक्षण भवन परिसर में वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले विश्व ब्रेल दिवस पर 90 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व महान वैज्ञानिक लुइ ब्रेल के फोटो पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नव निर्वाचित प्रमुख रूबी कुमारी ने केक काटकर किया। इस मौके पर 90 दिवसीय दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण प्रभारी सह प्रखंड साधन सेवी विनय प्रसाद ने बताया कि 4 जनवरी 1809 में दिव्यांगों के जनक लुई ब्रेल का जन्म हुआ था। महान आविष्कार वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जन्मदिवस को दिव्यांगजनों द्वारा याद करते हुए तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर 90 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 40 दिव्यांग बच्चों द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर लुई ब्रेल के जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख कर काफी खुश नजर आ रहे थे। प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने बताया दिव्यांग जनों में समान जनों की तुलना में अपार संभावनाएं रहा करती है। सिर्फ उसको सरलता, सुगमता एवं रोचक पूर्ण तरीके से ब्रेल लिपि के माध्यम से संभालने एवं सजाने की जरूरत है। इस मौके पर कन्या मध्य विद्यालय रजौन हेड मास्टर अरुण कुमार सिंह, मध्य विद्यालय कोतवाली शारीरिक शिक्षक रामविलास सिंह, प्रखंड साधन सेवी रेनू कुमारी शबनम कुमारी, रिंकू कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रमुख रूबी कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों को उपहार भी भेंट किया।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

0 Comments