किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य को लेकर किसान संघ की नीमा में जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य को लेकर किसान संघ की नीमा में जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

रजौन, बांका: किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य आदि मांगों को लेकर रजौन प्रखंड के नीमा काली मंदिर हाट परिसर में भारतीय किसान संघ जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के प्रथम सत्र में किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने को लेकर 10 जनवरी तक गांव में जन जागरण अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमानंद चांदवाला ने बताया किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य 11 जनवरी को देश के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना कार्यक्रम रखा गया है। इसकी सफलता को लेकर दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, रमेश सत्यार्थी, बिहार दक्षिण प्रांत उपाध्यक्ष बलराम शर्मा, महामंत्री पवन कुमार सिंह सहित भारतीय किसान संघ के नेताओं ने किसानों को अपनी वाजिब मांग को लेकर यह 11 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में अभी से गांव टोले जा जाकर किसानों को जन जागरण करते हुए जागरूक करने के लिए कहा गया है। बैठक के दूसरे सत्र में भारत का किसान संघ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बनगांव ग्राम निवासी सह रजौन प्रखंड पूर्व आत्मा अध्यक्ष विद्याधर सिंह को निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव के स्थान पर बागडोर सौंपा गया है। इस प्रकार भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष धनंजय मोदी, विजय प्रसाद सिंह, जिला मंत्री के रूप में अमरेश कुमार सिंह, सह मंत्री हरिप्रसाद यादव, उमेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष के रूप में ज्योतिष प्रसाद सिंह को बनाया गया है। इस प्रकार संरक्षक प्रमुख सुखदेव प्रसाद राव, जैविक प्रमुख चंद्रहास दास, बीज प्रमुख निरंजन प्रसाद सिंह एवं सदस्य के रूप में राजेंद्र प्रसाद सिंह, निरंजन सिंह को स्थान दिया गया है। बैठक दो दिवसीय रहने की वजह से रजौन प्रखंड इकाई का गठन कार्य समाचार प्रेषण तक नहीं हो सका था। बैठक में जिला कार्यसमिति सहित जिले के सभी प्रखंडों से भारतीय किसान संघ का प्रखंड अध्यक्ष, महामंत्री आदि पधारे हुए हैं। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रामनारायण सिंह, परमानंद चांद वाला, सत्यनारायण सिंह, रमेश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह मलही सहित काफी संख्या में भारतीय किसान संघ के नेता एवं सदस्य आदि उपस्थित है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments