बांका: गुरुवार देर रात तक कांवरिया पथ के अबरखा में सावन समापन के अवसर पर ब्रीफिंग सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में जहां जिलाधिकारी ने सभी अधीनस्थ कर्मी, पुलिसकर्मीयों, पंचायत प्रतिनिधि और मीडिया कर्मियों को मेले में भरपूर सहयोग करने के लिए धन्यवाद का दिया। वहीं एसपी बांका डां सत्य प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिसिया व्यवस्था में इस बार आमूल चुल परिवर्तन किया गया था, और कांवरिया पथ पर अपनी ड्यूटी में कोई भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में कमजोर नही दिखा बल्कि आशा से अधिक मेहनत कर इस मेले को सफल बनाने में सहयोग किया। इससे कांवरिया को सहयोग करने में काफी मदद मिली। इतना ही नहीं इस दो महीने के इस मेले में करीब 10000 बिछड़े हुए कांवरिया को उसके स्वजनों से मिलाया गया। साथ ही साथ खोया पाया टीम द्वारा भी कई दर्जन मोबाइल और कांवरिया का अन्य सामान भी पुलिस कर्मियों द्वारा बरामद किया गया। साथ ही साथ उसे कांवरिया को सौप भी किया गया। धोरी से लेकर दुम्मा तक पुलिस की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी गई थी। जिसमें महिला सिपाहियों का योगदान भी काफी बढ़-चढ़ कर रहा। वही उपविकास आयुक्त ने कहा कि हम लोगों का तबादला बांका होता नही है बल्कि बाबा भोलेनाथ हमलोगों को यहां कांवरिया की सेवा के लिए बुलाते है और हम लोग सिर्फ कांवरिया की सेवा के लिए ही इस क्षेत्र में योगदान करते हैं। अगर यहां रहकर हम कांवरिया की सेवा नहीं कर सके तो हमारी नौकरी का फल हमें प्राप्त नहीं हो सकेगा। ऐसी ही बातें अपर समाहर्ता माधव प्रसाद सिंह ने भी कहा उन्होंने बताया कि दिन रात कांवरिया की सेवा में लगे रहने के बावजूद भी उन्हें कुछ कमी दिखाई दी। इसके लिए अभी से उन्हें तैयारी करनी होगी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधि और मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया कि कांवरिया पथ में सुधार के लिए जो भी सुझाव देना है वह लगातार अभी से ही उन्हें वार्ट्सप के माध्यम से दे सकते हैं। जिससे उसकी जांच करते हुए आने वाले सावन में व्यवस्था को और भी चुस्त दुरुस्त किया जा सके। कांवरिया की सेवा भगवान की सेवा के बराबर होता है । इसलिए हमें भगवान भोलेनाथ की सेवा समझ कर कांवरिया की सेवा करनी चाहिए। इस बार जिलाधिकारी के नेतृत्व में हम लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। जिससे कांवरिया को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। साथ ही साथ कोई भी अप्रिय घटना बांका जिले में नहीं हुआ इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...