पुलिस को बंधक बनाने के मामले में 11 नामजद और 10-12 अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

पुलिस को बंधक बनाने के मामले में 11 नामजद और 10-12 अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

बांका:गुरुवार को शराब के लिए छापेमारी करने चांदन पंचायत के आदिवासी बहुल बाबुकुरा गांव में पुलिस को बंधक बनाने के मामले में  पुअनि रविंद्र कुमार द्वारा चांदन थानाध्यक्ष को दिये गए आवेदन पर बाबुकुरा गांव के 11 नामजद औऱ अन्य 10-12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कांड के सूचक रविंद्र कुमार का आरोप है कि गुरुवार देर रात जब वह अपने स दल बल के साथ शराब की छापामारी करने बाबूकुरा गांव गए तो वहां उग्र आदिवासी महिला पुरुषों ने उन लोगों पर काफी उग्र होकर पत्थर बाजी शुरू कर दिया। साथ ही साथ होमगार्ड के जवान कौशल किशोर यादव का राइफल छिनने के प्रयास के साथ वाहन चालक जितेंद्र कुमार यादव के साथ भी हाथापाई कर उन्हें बंधक बनाया। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देने के बाद सीडीपीओ राज किशोर प्रसाद, आनंदपुर ओपी प्रभारी, सुईया ओपी प्रभारी, कटोरिया थाना अध्यक्ष, सहित कई थानों के पुलिस के आने के बाद बंधक बनाए गए पुलिस वालों को मुक्त कराया। उसके बाद हम लोग अपने हथियार और गोली को बचाने के लिए तत्काल वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस के साथ इस प्रकार के सरकारी काम मे बाधा डालने के लिए इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई किया जाए ।उस आवेदन पर थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार द्वारा मालती हांसदा, राबिन मरांडी, मानिक देव सोरेन,सोमलाल बास्की,बड़कू मरांडी,बहादी हांसदा,बबिता किस्कू,रूपमणि मरांडी,समलाल मुर्मू,मीनू बेसरा,राजेश मरांडी सभी बाबुकुरा निवासी सहित 10-12 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताता की जल्दी ही सभी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments