जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंगीकृत गांव उपरामा में 150 किसानों ने किया परिभ्रमण, तकनीकी कृषि की ली जानकारी

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंगीकृत गांव उपरामा में 150 किसानों ने किया परिभ्रमण, तकनीकी कृषि की ली जानकारी

रजौन, बांका : जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के अंगीकृत गांव उपरामा में बांका जिले के धोरैया, बाराहाट व बौंसी तीन प्रखंडों से आए 150 किसानों ने परिभ्रमण किया। इस दौरान आत्मा के उप परियोजना निदेशक विपुल विपलव, सहायक निदेशक रसायन कृष्णकांत, रजौन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पंकज कुमार, रजौन के प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजन कुमार, सहायक तकनीकि प्रबंधक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी बाराहाट, रौशन कुमार दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक धौरेया मुकेश कुमार, प्रभारी प्रखंड तकनीकि प्रबंधक बौंसी रविकांत शास्त्री के नेतृत्व में उपरामा गांव में चल रहे विभिन्न तकनीकी कृषि की जानकारी किसानों को कराया गया। इस दौरान उपरामा गांव के प्रगतिशील किसान रुपेश चौधरी ने वायोगैस प्लांट की तकनीक के साथ जीरो टीलेज, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर ड्रम सीडर, मलचर के द्वारा खेती करने की विस्तृत जानकारी दी, इसके बाद किसान निरंजन चौधरी ने अजोला फार्मिंग, सोनाली मुर्गी को मांस एवं अंडा उत्पादन से सम्बंधित जानकारी दी। वहीं उपरामा में वृहत पैमाने पर हो रहे मछली पालन की भी तकनीकी जानकारी सफल किसानों ने परिभ्रमण के लिए आए किसानों को दिया। वहीं 150 किसानों ने बारीकी से सभी पहलुओं को समझा और इस तरह की खेती करने के लिए जागरूक हुए।

Post a Comment

0 Comments