बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया

बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के भाजपा कार्यालय औऱ बाजपेयी टोले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यो औऱ उनके द्वारा गरीब कल्याणकारी योजना की याद दिलाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तिवारी के आवास पर मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम के बाद अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजो के बीच फल का भी वितरण किया गया।जबकि बाजपेयी टोला में अनिल बाजपेयी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमे वरिष्ठ भाजपा नेता बेलहर विधानसभा संयोजक हरेकृष्ण पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिन्हा, विधानसभा विस्तारक चन्द्रभानु चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता उपेन्द्र नारायण तिवारी मण्डल महामंत्री सुबोध यादव,बासुकीनाथ दूबे,उपाध्यक्ष बेचन महतों, रुपेश पाण्डेय,वीरेंद्र वर्णवाल, राजकुमार पाण्डेय,अदित्य पोद्दार, अशोक मण्डल, गुलशन ठाकुर, ज्योतिंद्र चौधरी, विवेकानंद पाण्डेय, मनोज वर्मा इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।,जयप्रकाश यादव,जयप्रकाश पंडित, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments