पुलिस इंस्पेक्टर ने किया रजौन थाना का वार्षिक निरीक्षण

पुलिस इंस्पेक्टर ने किया रजौन थाना का वार्षिक निरीक्षण

रजौन, बांका: गुरुवार 28 दिसंबर को रजौन सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव ने रजौन थाना का वार्षिक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने थाना के सभी तरह के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में गिरफ्तारी पंजी, वारंट पंजी, स्थाई वारंट पंजी, रोकड़ बही, फिरारी पंजी, गुंडा एक्ट पंजी, आगंतुक पंजी, खतियान भाग - 2, दागी पंजी, मासिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक दागी पंजी, सर्च बही, सीडी पार्ट - 2, चौकीदार बही पंजी सहित थाना में  दिनचर्या के सभी तरह के अभिलेखों व पंजीयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के कार्यकुशलता, कार्य निपुणता से काफी संतुष्ट दिख रहे थे। इस मौके पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के कार्यकुशलता के कारण सभी तरह के अभिलेखों, पंजियोंं को देखकर काफी प्रशंसा भी किए। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव द्वारा निरीक्षण के हर बिंदुओं को रजौन पुलिस अंचल कार्यालय के रीडर विद्यानंद यादव पॉइंट बाय पॉइंट अपने रजिस्टर पर अंकित व सूचीबद्ध करते हुए दिख रहे थे। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, थाना मैनेजर उदय कुमार सिंह, थाना मुंशी केशव कुमार, अवर निरीक्षक रवि कुमार, श्रवण कुमार, धनंजय पासवान, कुणाल कुमार हर तरह का सहयोग करते हुए दिख रहे थे। इस मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं चौकीदार आदि उपस्थित थे। बता दें कि इसके पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर ने 29 मार्च 2023 को थाना का निरीक्षण किया था। पुलिस इंस्पेक्टर ने गुरुवार को निरीक्षण के क्रम में पाए गए कुछ त्रुटियों को संधारित करने के लिए कहा है।

Post a Comment

0 Comments