बांका:देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के भनरा मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका ज्योति कुमारी ने अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर ब्लैक बोर्ड पर सावित्री बाई फुले का चित्र तैयार कर स्कूल के छात्र औऱ छात्राओं को भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जीवनी से अवगत कराया। और उनका शिक्षा के प्रति लगाव औऱ आम बच्चों में शिक्षा की दीप जलाने की जिज्ञासा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फुले गरीबो के बीच शिक्षा का अलख जगाने के लिए ही शिक्षिका बनी थी। औऱ उन्होंने शिक्षा का अलख जला कर गरीबो को शिक्षित करने का काम किया। उनकी इसी प्रेरणा से आज उनके जन्मदिन पर याद कर उन्हें नमन किया जाता है।इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक समीर कुमार, सागर भारती, ज्योति कुमारी, चंदन भारती सहित सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ज्योति कुमारी की शानदार कलाकृति की सभी ने सराहना किया।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...