नहीं रहे अंगिका के जानेमाने साहित्यकार खुशीलाल मंजर, 83 वर्ष की उम्र में कलकत्ता में हुआ निधन

बांका : जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत चंगेरी ग्राम निवासी सह अंगिका के जानेमाने साहित्यकार खुशीलाल मंजर की निधन होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी निधन विगत मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे 83 वर्ष की उम्र में कलकत्ता के किसी अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। वे अपने जीवनकाल में पूरी तरह एक श्रमिक साहित्यकार की तरह संघर्षरत रहे। वे काफी सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन की खबर के बाद क्षेत्र के कवि व साहित्यकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इतिहासकार व साहित्यकार उदयेश रवि, डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद विमल, डॉ. अश्विनी, डॉ. नवीन निकुंज, डॉ. अचल भारती, डॉ. रविरंजन सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post