भूमि संरक्षण वाटर शेड यात्रा के दौरान ग्राम सभा में प्रखंड के ग्रामीणों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प

भूमि संरक्षण वाटर शेड यात्रा के दौरान ग्राम सभा में प्रखंड के ग्रामीणों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में बुधवार को कृषि विभाग के भूमि संरक्षण विभाग द्वारा वाटर शेड यात्रा के दौरान जलछाजन के तहत चांदन, सिलजोरी, और कोरिया पंचायत के ग्रामीणों की बीच एक सभा का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता चांदन मुखिया अनिल कुमार ने किया। खेल मैदान के प्रांगण में उपस्थित अतिथियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एवं सभा को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत  चांदन के मुखिया सह जलछाजन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कृषि भूमि संरक्षण विभाग से मिलने वाली लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई पहल की जा रही है। चेक डैम तालाबों का निर्माण कर जल को संरक्षित किया जा रहा है। इससे किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा पौधारोपण किया जा रहा है। इस पंचायत में भी जलछाजन के तहत कई तालाब एवं वृक्षारोपण का काम करवाया है। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। चेक डैम बांध तालाब से सुखे के समय में सिंचाई की सुविधा किसानों को मिल सकेगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी। इसी क्रम में  भूमि एवं जल संरक्षण पर एलइडी युक्त चलंत वाहन पर क्षेत्र के किसानों को एक टेली फिल्म भी दिखाई गई। सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण का महत्व को जाना। और जल संचय को लेकर शपथ ली। इसी क्रम में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्राचार्या सुमन सिंह के नेतृत्व में जलछाजन के सहायक निदेशक श्वेता भारती के पहल पर छात्रों के बीच चार प्रतियोगिताओं, का आयोजन किया गया। जिसमें  दौड़ क्विज रंगोली एवं पेंटिंग का आयोजन हुआ। सभी विजेता को जलछाजन परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भूमि संरक्षण सहायक निदेशक श्वेता सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र गुर्जर, वित्तीय विशेषज्ञ प्रीति कुमारी, कृषि विशेषज्ञ अमित कुमार इंजीनियर सुभाष चंद्र सिंह, जल साजन के सचिव ललन शर्मा आदि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments