चांदन प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई ईद

चांदन प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई ईद

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो में ईद का पर्व बड़ी धूमधाम से आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन के रूप में सोमवार को मनाया गया। इसे लेकर हर किसी में उत्साह उफान पर था। छोटे-छोटे बच्चे आज नये नये कपड़े पहनकर मस्जिद ईदगाह पहुंचे थे। प्रखंड मुख्यालय ईदगाह में ईद को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर,सुईया, जीरोपहड़ी, जेरुआ,असूधा, बरफेडा,आदि क्षेत्रों के मस्जिदों व ईदगाहों में निर्धारित समय पर नवाज अदा की गई।  मस्जिद के सदर शेख रुपसान ने कहा कि पवित्र माह रमजान के अंतिम जुम्मा की नमाज तमाम मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई। इस पर्व पर देश मे अमन और तरक्की की खास तौर से दुआएं मांगी गई। गोसुलवरा कमेटी, एवं  गरीब नवाज कमेटी की और से ईदगाह में भीड़ को देखते हुए चटाई दरी टेंट आदि की विशेष व्यवस्था की गई थी। मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने बताया कि 29वें रोज के बाद रविवार को शाम में रोजगारों ने चांद देखा। इसकी


तस्दीक होते ही ईद का ऐलान कर दिया गया। प्रखंड मुख्यालय के ईदगाह में  पुलिस प्रशासन की ओर से थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार,अनि रूपेश कुमार अपने गश्ती दल के साथ मौजूद थे। जबकि जनप्रतिनिधियों में से चांदन मुखिया अनिल कुमार, सरपंच, राकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ यादव एवं ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया छोटन मंडल ईद की मुबारकबाद देने के क्रम में ईदगाह में उपस्थित होकर एक दूसरे से गला मिले। माननीय बेलहर विधायक मनोज यादव ने भी ईद के मौके पर जीरोपहड़ी, सुईया मुस्लिम समुदाय के यहां पहुंचकर एक दूसरे से गले मिले। औऱ सभी लोगो को ईद की मुबारक दिया।

Post a Comment

0 Comments