कलश शोभायात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा पावन प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ

कलश शोभायात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा पावन प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ

रजौन/बांका :प्रखंड के संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत नियामतपुर, चकमहमूद में गुरुवार से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ विराट कलश शोभायात्रा एवं भव्य व अद्भुत झांकियों के साथ हो गया है। इस कलश शोभायात्रा का यज्ञीय कर्मकांड अखिल विश्व गायत्री परिवार के आचार्य विकास भारती ने किया। उक्त कलश शोभायात्रा को पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव, उत्तरी जिला परिषद प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह एवं संझा-श्यामपुर पंचायत के मुखिया परशुराम मंडल ने हरी झंडी दिखा कर प्रस्थान कराया। यह कलश शोभायात्रा मधाय काली मंदिर के बगरबट्टा पोखर में कलश भर कर टेकनी से संझा पेट्रोल पंप भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे। बता दें कि 20 मार्च से 23 मार्च तक होने वाले इस गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन 21 मार्च दिन शुक्रवार को वेद माता गायत्री व नामर्देश्वर महादेव गौरी गणेश कार्तिक व नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि से शांतिकुंज हरिद्वार से आए श्रद्धेय संतोष संगम के टोली के द्वारा होगी। इस मौके पर मुख्य यजमान सुबोध साह एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा देवी, महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष कपिलदेव यादव, पूर्व मुखिया फुलो यादव, सुरेश यादव, नितीश कुमार उर्फ नंदू यादव, जीतू साह, परमानंद यादव, शंकर शर्मा, राहुल साह, संदीप सुमन, मनोज शर्मा, पीयूष कुमार, अनुपलाल यादव सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments