रजौन उत्तरी मंडल भाजपा अध्यक्ष ने संगठन का किया विस्तार

रजौन उत्तरी मंडल भाजपा अध्यक्ष ने संगठन का किया विस्तार

रजौन/बांका :आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूती एवं नई दिशा देने के कार्यों में जोरशोर से जुटी हुई है। इसी कड़ी में रजौन उत्तरी मंडल भाजपा अध्यक्ष ई. मनीष कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा की सहमति पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए रजौन उत्तरी मंडल के नए मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की है तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने की बात कही है। रजौन उत्तरी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के पद पर 5 पुरुषों एवं 1 महिलाओं को स्थान दिया गया है, इसके अलावे एक कोषाध्यक्ष, 2 महामंत्री एवं 6 लोगों को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। नई कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर प्रफुल्ल चंद्र राव, बसंत रजक, गोपेश कुमार उर्फ रूपेश भगत, प्रदीप दास, रूबी देवी एवं शुभम सिंह को मनोनीत किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर अमरजय कुमार झा, महामंत्री के पद पर कुंदन मंडल एवं राजीव कुमार पासवान को, जबकि मंत्री के पद पर डॉ. निहार रंजन सिंह, पुष्पा देवी, अरुणा देवी, रेखा देवी, बॉब देवी एवं राकेश शर्मा को मनोनीत किया गया है। इधर रजौन उत्तरी मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावे जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा एवं अपने उत्तरी मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments