ब्राह्मण सेना का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

ब्राह्मण सेना का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

गया। ब्राह्मण समाज को संगठित करने के उद्देश्य से गठित ब्राह्मण सेना संस्था ने अपना पहला स्थापना दिवस 13 अप्रैल को गया जिला स्थित पंचायती अखाड़ा, बड़ा उदासीन संगत, गया में धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर गया सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। सभी ने समाज के उत्थान, एकता और जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करगहर, सासाराम के विधायक संतोष कुमार मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिओम स्वामी जी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया।

ब्राह्मण सेना के अध्यक्ष अजीत तिवारी ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से संगठित होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर कार्य करें, तो निश्चित ही एक सशक्त और समृद्ध ब्राह्मण समाज की स्थापना संभव है।कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज त्रिपाठी द्वारा कुशलता से किया गया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार के.डी. पांडे, विपिन तिवारी, आनंद प्रियदर्शी, सत्येंद्र उपाध्याय, मुरली तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, हीरा झा, अभिषेक कुमार सहित ब्राह्मण समुदाय के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में श्रद्धा पाठक ने अपनी सशक्त कविता के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ब्राह्मण सेना का यह प्रथम स्थापना दिवस समाज में एक नई ऊर्जा और संगठन की भावना का संचार करने वाला सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0 Comments