बांका:जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पड़रिया पंचायत के उप मुखिया समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शंभूगंज थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिग छात्रा अपने गांव से स्कूल गई थी। स्कूल से वापस घर जाने के क्रम में नदी किनारे पूर्व से ही घात लगाए बैठे पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम कुमार और छोटू कुमार सहित चार लोगों के द्वारा नाबालिग छात्रा को पकड़ कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।
रोटी बिलखती बच्ची ने घर मे आकर बतायी घटना
घटना के बाद रोती बिलखती छात्रा अपने घर पहुंची और घटना की सारी जानकारी अपने परिजनो को दिया। उसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी थाना जाकर शंभूगंज पुलिस को दिया।
वही शंभूगंज थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम कुमार और उसके सहयोगी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जहां दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। वही मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में स्कूल जाने वाली अन्य छात्राए भी दहशत में है। वही ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की लगातार मांग कर रहे है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...