यूरिया खाद के बोर के नीचे से 717 लीटर शराब जब्त तस्कर सह चालक गिरफ्तार

यूरिया खाद के बोर के नीचे से 717 लीटर शराब जब्त तस्कर सह चालक गिरफ्तार

बांका: चांदन  कटोरिया पक्की सड़क के जुगड़ी मोड़ के समीप रविवार सुबह गश्ती करते हुए थानाध्यक्ष बिष्णुदेव कुमार, अन्य पुलिस बल के साथ  वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस जांच टीम को देवघर की तरफ से कटोरिया जा रही एक पिकप वाहन को रोकना चाहा। चालक कई तरह का बहाना बना कर भागने का प्रयास करने से पुलिस को संदेह हो गया। और वाहन की जांच करने पर ऊपर रखे यूरिया के बोरे के नीचे रखा 80 पेटी विदेशी बरामद किया गया। बाद में वाहन को थाना लाकर जब सभी शराब की गिनती करने पर कुल 717,840 लीटर शराब बतायी गयी। इस वाहन के चालक सह तस्कर सुमन कुमार ग्राम राजधाम थाना महेशखूंट जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिष्णुदेव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जब्त वाहन के निबंधन संख्या के आधार पर इस मामले का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments