रजौन में 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया अनावरण

रजौन में 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया अनावरण

रजौन/बांका: कभी समाजवादियों का गढ़ रहा रजौन के प्रखंड मुख्यालय स्थित अब एक और समाजवादी नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर के नवस्थापित आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के अनावरण के साथ ही उनके आदमकद प्रतिमा स्थल के पास ही उनके नाम से बने नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का भी उद्घाटन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र रामनाथ ठाकुर ने फीता काटकर किया। वहीं इससे पूर्व उन्होंने 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस शुभ अवसर पर उनके साथ समाजवादी नेता पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक मंगनी लाल मंडल, बांका सांसद गिरधारी यादव एवं पूर्व विधायक मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण एवं पुस्तकालय भवन के उद्घाटन के पश्चात मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित अन्य सभी आगंतुकों को बुके, फूलमाला एवं अंग वस्त्र आदि से सम्मानित किया गया। इसके बाद बारी-बारी से बांका के सांसद गिरधारी यादव, पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक मंगनी लाल मंडल, पूर्व विधायक मनीष कुमार सहित अन्य अतिथियों ने जनसभा को संबोधित करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने शोषितों एवं वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनकी सोच और विचारधारा सदा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उन्होंने उनके विचारधाराओं का बखान करते हुए मंच पर बैठे पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक मंगनी लाल मंडल व अन्य पिछड़े समाज के लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर जननायक नहीं होते तो ये लोग नहीं होते। उन्होंने कहा कि मैं अगर एक पुत्र से हटकर उनके विचारों को समझता हूँ तो उन्हें तीन रूपों में देखता हूँ। पहला सृष्टिकर्ता के रूप में, दूसरा भोलेनाथ के रूप में एवं तीसरा श्रीकृष्ण के रूप में। इस दौरान उन्होंने उनके विचारों को इन तीन रूपों से जोड़कर व्याख्यान किया। उन्होंने आगे दलितों, शोषितों, पिछड़ों को एक मंच पर आकर एकबार फिर से वर्तमान राज्य सरकार के साथ खड़े रहने की अपील की। बता दें कि इस प्रतिमा अनावरण समारोह की अध्यक्षता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच स्मारक न्यास सह पुस्तकालय के अध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर एवं मंच का संचालन कैलाश बिहारी ठाकुर कर रहे थे। इस प्रतिमा अनावरण समारोह के निमित्त कार्यक्रम स्थल को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया था, जगह-जगह भव्य तोरणद्वार एवं बैनर-पोस्टर आदि लगाए गए थे। वहीं इस मौके पर वयोवृद्ध समाजवादी नेता सह प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सत्यनारायण सिंह, जदयू प्रदेश सचिव मनोज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, सांसद प्रतिनिधि राजेश्वर प्रसाद सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, पूर्व जिला परिषद उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव प्रवीण कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ टिंकू सिंह, जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, डीएन सिंह कॉलेज के सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, आरएसजेसी इंटर कॉलेज धौनी के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. मुजफ्फर, मो. मुस्तफा, मो. इम्तियाज अंसारी, विपिन कुशवाहा, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, रजौन व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, रजौन पैक्स अध्यक्ष विभाष साह, बमबम चौधरी, संजय राव, अचल उर्फ बब्बू, पूर्व मुखिया आनंदी सिंह, अधिवक्ता बम बम यादव, दशरथ ठाकुर ,दिवाकर यादव, प्रभाकर यादव, जयकिशोर कुणाल, जय किशन, विनोद चंद्रवंशी, राधे साह, राधे हरिजन, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, देवनारायण ठाकुर, संजय ठाकुर, रमाकांत उर्फ उपेंद्र ठाकुर,सैलून ठाकुर, गनौरी ठाकुर सहित काफी संख्या में जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के अनुयायी एवं समर्थकों के अलावे स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments