अखिल विश्व गायत्री परिवार के रजौन प्रखंड समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन

अखिल विश्व गायत्री परिवार के रजौन प्रखंड समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन

रजौन/बांका :शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार अखिल विश्व गायत्री परिवार के रजौन प्रखंड के प्रखंड समन्वय समिति के पुनर्गठन के लिए विगत गुरुवार की संध्या रजौन थाना मार्ग स्थित राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण स्थित गायत्री चेतना केंद्र में प्रखंड स्तरीय गायत्री परिवार के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आहूत हुई। यह बैठक बांका जिला प्रतिनिधि कृष्णमोहन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से निवर्तमान प्रखंड समन्वयक डॉ. प्रताप नारायण सिंह, जयकुमार राणा, बद्री सिंह वानप्रस्थी, परमानंद प्रसाद सिंह, कौशल किशोर परिव्राजक, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विजय प्रसाद साह, छाया सिंह, बबिता देवी, नीलम राणा, किरण देवी, रीना देवी, विनीत कुमार, सच्चिदानंद मंडल, धनंजय कुमार, सौरभ कुमार, गुरुचरण दास, सेवक यादव, ओम प्रकाश, उमाशंकर चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे। इस बैठक में गायत्री परिवार के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन एवं प्रखंड स्तर पर गायत्री परिवार को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से प्रखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें प्रखंड समन्वयक के रूप में सच्चिदानंद मंडल एवं रंजीत कुमार रंजन को तथा प्रखंड महिला समन्वयक के रूप में बबिता देवी एवं लवली रंजन को दायित्व सौंपी गई। वहीं प्रखंड युवा समन्वयक के रूप में विनीत कुमार एवं सेवक यादव, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समन्वयक के रूप में ओम प्रकाश एवं उमाशंकर चौधरी, आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी समन्वयक के रूप में किरण देवी एवं योगेन्द्र प्रसाद, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना समन्वयक के रूप में बद्री सिंह वानप्रस्थी एवं कौशल किशोर परिव्राजक तथा सप्त आंदोलन समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. प्रताप नारायण सिंह, जयकुमार राणा एवं कपिलदेव प्रसाद सिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments