संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

रजौन/बांका :प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक महिला की शव बरामद की है। महिला की पहचान विष्णुपुर ग्राम निवासी राजीव कुमार सिंह की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है। वहीं मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि मृतका रिंकी देवी के पिता गौरी शंकर चौधरी झारखंड के बेलसर निवासी ने नवादा बाजार सहायक थाना में एक सुनियोजित तरीके से अन्य के साथ मिलकर दामाद द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने सिर्फ इतना कहा है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम के द्वारा भी जांच कराई गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है। इधर इस घटना के बाद मृतका के मायके के लोग भी घटनास्थल सहित पुलिस के समक्ष पहुंच कर अपनी बातों को रखे हैं। पुलिस हर बिंदुओं की जांच कर रही है। इधर रिंकी देवी की मौत के बाद उसकी मां आनंदबाला देवी, एक पुत्री पूजा उर्फ सिमरन (9 वर्ष), पुत्र रोहित कुमार (7 वर्ष) सहित अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments