बाढ़ में संघ शिक्षा वर्ग हुआ प्रारंभ

बाढ़ में संघ शिक्षा वर्ग हुआ प्रारंभ

पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दक्षिण बिहार प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग पटना जिला के बाढ़ में सरस्वती विद्या मंदिर में 29  मई  से प्रारंभ हो गया है । वर्ग का विधिवत उद्घाटन वर्ग के सर्वाधिकारी एवं भागलपुर विभाग के माननीय सह विभाग संघचालक प्रो. राणा प्रताप सिंह एवं क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। वर्ग में दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों के लगभग 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। 

ज्ञात हो कि संघ का  वर्ग तीन चरणों में पूरा होता है। प्रथम चरण संघ शिक्षा वर्ग है। इसमें कार्यकर्ताओं का शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण होता है।  इसमें भारत के गौरवशाली अतीत की जानकारी भी दी जाती है। 15 दिवसीय यह वर्ग 14 जून को प्रातः समाप्त होगा। यहां घोष का अलग से प्रशिक्षण वर्ग लगा है। यह वर्ग पूर्णतः आवासीय है। इसमें कार्यकर्ता पूरे समय रहकर संघ कर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उनकी दिनचर्या प्रातः 4:30 से प्रारंभ होकर रात्रि के 10:30 बजे पूर्ण होती है।
  
रिपोर्ट:  विश्व संवाद केंद्र के संजीव कुमार जी द्वारा जारी प्रकाशनार्थ  के आधार पर समाचार संपादक- कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments