बांका: बुधवार को चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में समर कैंप के तीसरे दिन की गतिविधियां में कला, संगीत, नृत्य,चित्रकलाआदि का आयोजन किया गया। इसको शिक्षिका नेहा कुमारी के द्वारा चित्र के माध्यम से और आमंत्रित संगीत शिक्षक के द्वारा वाद्ययंत्र के माध्यम से बच्चों को समझाया गया। बच्चों ने इसका भरपूर आनंद उठाया। साथ ही साथ बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इसका भरपूर आंनद उठाया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आदित्य कुमार,शिक्षक अवधेश कुमार, शशिकला कुमारी, काजल कुमारी, सुनीता कुमारी, संजीवनी कुमारी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी, निखिल चन्द्र बोस, नेहा कुमारी, तन्नू प्रिया सहित अन्य का भरपूर सहयोग रहा।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...