जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के अनावरण को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री 25 को आ रहे रजौन

जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के अनावरण को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री 25 को आ रहे रजौन

रजौन/बांका :रजौन प्रखंड मुख्यालय के पुराने कार्यालय सह अंबेडकर प्रतिमा स्थल के निकट अवस्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन के समीप स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नवस्थापित आदमकद प्रतिमा के अनावरण को लेकर आगामी 25 मई दिन रविवार को भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर रजौन आ रहे हैं। इस आशय की जानकारी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर ने देते हुए बताया कि 25 मई को दिन के करीब 3 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा के अनावरण को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के अलावे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, स्थानीय सांसद गिरधारी यादव सहित अन्य का आगमन हो रहा है, इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

0 Comments