रजौन में 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया अनावरण

रजौन में 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया अनावरण

रजौन/बांका: रजौन प्रखंड मुख्यालय के पुराने कार्यालय सह अंबेडकर प्रतिमा स्थल के निकट स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन के समीप अवस्थित 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर के नवस्थापित आदमकद प्रतिमा का अनावरण रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने फीता काटकर किया। वहीं इससे पूर्व उन्होंने 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस शुभ अवसर पर उनके साथ बांका सांसद गिरधारी यादव, पूर्व विधायक मनीष कुमार एवं पूर्व विधायक सह पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण के पश्चात मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित अन्य सभी आगंतुकों को बुके, फूलमाला एवं अंग वस्त्र आदि से सम्मानित किया गया। इसके बाद बारी-बारी से सभी अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों ने जनसभा को संबोधित करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला। बता दें कि इस प्रतिमा अनावरण समारोह की अध्यक्षता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच स्मारक न्यास सह पुस्तकालय के अध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर एवं मंच का संचालन कैलाश बिहारी ठाकुर कर रहे थे। इस प्रतिमा अनावरण समारोह के निमित्त कार्यक्रम स्थल को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया था, जगह-जगह भव्य तोरणद्वार एवं बैनर-पोस्टर आदि लगाए गए थे। वहीं इस मौके पर वयोवृद्ध समाजवादी नेता सह प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सत्यनारायण सिंह, जदयू प्रदेश सचिव मनोज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, सांसद प्रतिनिधि राजेश्वर प्रसाद सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव प्रवीण कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ टिंकू सिंह, जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, डीएन सिंह कॉलेज के सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, आरएसजेसी इंटर कॉलेज धौनी के प्राचार्य डॉ.अमरेंद्र कुमार चौधरी, धौनी हाई स्कूल पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. मुजफ्फर, मो. मुस्तफा, मो. इम्तियाज अंसारी, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, रजौन व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, रजौन पैक्स अध्यक्ष विभाष साह, बमबम चौधरी, संजय राव, अचल उर्फ बब्बू, पूर्व मुखिया आनंदी सिंह, भूपाल सिंह,अधिवक्ता बमबम यादव, दशरथ ठाकुर, दिवाकर यादव, प्रभाकर यादव, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, राधे साह,राधे हरिजन, जयकिशोर कुणाल, जय किशन, विनोद चंद्रवंशी, देवनारायण ठाकुर, सैलून ठाकुर, संजय ठाकुर, रमाकांत उर्फ उपेंद्र ठाकुर, गनौरी ठाकुर सहित काफी संख्या में जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के अनुयायी एवं समर्थकों के अलावे स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments