पुलिस ने विवाहिता को ससुराल में दिलाया प्रवेश,ससुर,सास,देवर गया जेल

पुलिस ने विवाहिता को ससुराल में दिलाया प्रवेश,ससुर,सास,देवर गया जेल

बांका:कलयुगी पुत्र के कारनामे के कारण पिता,माता और छोटे भाई को जेल जाना पड़ा। मामला चांदन प्रखंड मुख्यालय के मिस्त्री टोला का है। जहां का  निवासी लव शर्मा द्वारा दो लड़की से शादी कर लिया था। जिसमे एक पत्नी उसके आवास में रहती थी जबकि दूसरी देवघर में रहती थी। देवघर में रहने वाली पत्नी को जब एक पुत्र हुआ तो वह अपने पति के घर आना चाह रही थी जिसे पति द्वारा अपने घर लाने से इंकार कर दिया गया। जिसके बाद लाचार होकर पीड़ित पहली पत्नी थाना आकर अपने पति सहित अन्य परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर अपने और अपने बच्चों को घर मे रखवाने का अनुरोध भरा आवेदन दिया।जिसपर थानाध्यक्ष ने लव शर्मा के पिता को बुला कर अपनी पुत्रवधु को अपने घर ले जाने को कहा लेकिन पिता रामचन्द्र मिस्त्री और उसके पुत्र और पत्नी ने उस लडकी को रखने से साफ इंकार कर दिया। इस दबाब की खबर पाकर उस  लड़की का पति फरार हो गया। तब लड़की को उसके ससुराल में रखने के लिए महिला पदाधिकारी प्रीति शर्मा जब उसके घर गयी तो उसकी सास पुलिस से ही उलझ पड़ी और दोनों में मामूली हाथापाई भी हो गयी। उसके बाद पुलिस द्वारा उसके सास को भी गिरफ्तार कर थाना लाना पड़ा। लड़के पक्ष का कोई सदस्य उस लड़की को रखने को तैयार नही हुआ। तब पुलिस द्वारा उसे उसके पति के घर रख कर लड़के के पिता रामचन्द्र मिस्त्री भाई अमरजीत शर्मा और सास लता देवी को जेल भेज दिया गया। जबकि मुख्य आरोपी पति लव शर्मा उर्फ चिरंजीवी शर्मा अभी भी फरार है।और उसकी पत्नी अपने ससुराल में अकेली रह रही है। गिरफ्तार रामचन्द्र मिस्त्री का कहना है कि उसने अपने को अपनी सम्पति से काफी पूर्व बेदखल कर दिया है।उसके पुत्र के किसी भी मामले से उसका या उसके किसी परिवार को कोई लेना देना नही है। फिर भी पुलिस मुझे बेबजह परेशान कर जेल भेज रही

Post a Comment

0 Comments