बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड छह और सात में शनिवार को बार्षिक गवाली पूजा का आयोजन किया। पूजा के लिए लगातार पांच दिनों तक शाम को गांव की महिलाएं माता के गीत गाकर गवाली पूजा की शुरुआत की जाती है। जबकि पूजा के दिन शनिवार सुबह से ही दोनों वार्ड की महिलाएं मंदिर को साफ सुथरा कर गीतों के साथ माता का आह्वान करती है फिर स्थानीय पुरोहित रामाकांत झा द्वारा पाठ कराने के बाद बकरे की बलि दी गयी। फिर कन्या भोजन कर सभी भक्तों को मिठाई का प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर दोनों वार्ड के कई दर्जन भक्त मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। जिसमे गोपाल मंडल,बबलू मंडल,बीरेंद्र मंडल,मुकेश दुबे,रंजीत, राजीव झा,राजू दुबे सहित अन्य सदस्यों ने पूजा सम्पन्न कराने में बढ़चढ़ कर सहयोग किया।
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...