)रजौन/बांका :महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के आकांक्षाओं के संकलन करने एवं बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराने के उद्देश्य से विगत 18 अप्रैल से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद के 27वें दिन बुधवार 14 मई को रजौन प्रखंड के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत के महादलित टोला धर्मायचक में अमृता महिला ग्राम संगठन, तिलकपुर पंचायत के सैदपुर में रौनक महिला ग्राम संगठन, ओड़हारा पंचायत के मालती में लक्ष्मीबाई जीविका महिला ग्राम संगठन एवं नवादा-खरौनी पंचायत के माहुचक गांव में सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उमंग और उत्साह के साथ शामिल हुईं। इस महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब न सिर्फ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं, बल्कि सरकार के साथ भागीदारी की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर जीविका के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां एलईडी स्क्रीन युक्त महिला संवाद वाहनों के माध्यम से दी गई। इस दौरान खासतौर पर महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनसे उनकी आकांक्षाएं भी पूछी गई। इस दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के अनुभव आधारित प्रेरणादायक वीडियो और लघु फिल्में भी दिखाई गईं। इसके साथ ही योजनाओं से सम्बंधित विस्तृत जानकारी वाले लीफलेट्स का वितरण भी किया गया। इस दौरान कई जीविका दीदियों ने कहा कि सरकार के बेहतर प्रयास से आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है तथा सुव्यवस्थित जीवन यापन कर रही है। इस मौके पर जीविका बीपीएम मुकेश कुमार, जीविका सीएम नीलम झा, डोली कुमारी, सीसी आरती कुमारी, एमआरपी रितेश कुमार, जीविका सीएनआरपी रूबी कुमारी, समाजसेवी सह सहयोगी शशिकांत सिंह उर्फ डीसो एवं आदर्श झा सहित काफी संख्या में जीविका दीदी एवं कैडर आदि उपस्थित थे।
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...