दहेज की मांग पूरा नही होने पर प्रताड़ना से तंग एक महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या,हत्या का मामला दर्ज पुलिस कर रही है जांच

दहेज की मांग पूरा नही होने पर प्रताड़ना से तंग एक महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या,हत्या का मामला दर्ज पुलिस कर रही है जांच

बांका: जिले के चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के बियाही गांव में तीन दिन पूर्व दो छोटे छोटे बच्चों के साथ एक मां के कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या मामले को लोग भूल नही पाये थे कि शनिवार को चांदन पंचायत के पांडेडीह में एक महिला ने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि कल्याणपुर जमुई निवासी विवेकानंद पांडेय की बहन प्रियंका कुमारी की शादी तीन बर्ष पूर्व पांडेडीह के राज प्रकाश पांडेय के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्री भी हुआ इसी बीच पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद चल रहा था।उसी से आक्रोशित होकर पत्नी से अपने ही घर मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब स्वजन सो कर उठे तो प्रियंका की लाश झूलते हुए पाया इसकी जानकारी अपने ग्रामीण और पुलिस को दिया गया। थानाध्यक्ष बिष्णुदेव कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में लेते हुए कागजी खानापूर्ति के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही दूसरी ओर मृतक के भाई और अन्य स्वजन ने इसे हत्या बताया है। मृतक के भाई विवेकानंद पांडेय ने प्रियंका के ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन देकर पति सास,ससुर और दो ननद को आरोपी बनाया है। और आरोप लगाया है कि शादी के बाद सभी मिल कर मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। हम लोगो ने कई बार ससुराल वालों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। पर उनलोगों के स्वभाव में कोई परिवर्तन नही हुआ।

मृतक के भाई ने बताया-
 बीते आठ जून को हमारा भाई अपनी बहन को समझाने एंव वापस ले जाने का प्रयास भी किया था। पर उसके ससुर जितेंद्र पांडेय ने अब कोई विवाद नही होने की बात कह कर विदा करने से मना कर दिया था। लेकिन उन्हें क्या मालूम की उसकी बहन को सभी मिल कर हत्या कर देगे।विवेकानंद पांडेय ने लिखित आवेदन देकर अपनी बहन के पति राज प्रकाश पांडेय उर्फ राजा पांडेय, ससुर जितेंद्र उर्फ मल्लू पांडेय,सास सरिता देवी,ननद रानी और हनी पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन पर दहेज के तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी। और उसी के लिए मारपीट किया जाता था। कुछ दिन पूर्व उसका भाई भवानी पांडेय जब अपनी बहन को देखने आई थे तो उसके सामने भी मारपीट किया गया था। और हत्या की धमकी दिया था। उस आवेदन पर पति राज प्रकाश और ससुर जितेंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाश को बांका में ही पोस्टमार्टम के बाद वही दाह संस्कार कर दिया गया है मुखाग्नि मृतिका के छोटे  भाई विद्यानन्द पांडेय ने किया और उसकी दुधमुंही बच्ची की नाना नानी अपने साथ ले गए।



Post a Comment

0 Comments