क्रीड़ा भारती का अभ्यास वर्ग प्रारम्भ

क्रीड़ा भारती का अभ्यास वर्ग प्रारम्भ

बिहार,पटना :-- पटना के सगुना मोड़ के समीप स्थित एमएस इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के प्रांगण में क्रीड़ा भारती का प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ बुधवार 18 जून से हुआ। वर्ग का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खाँ जी ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। इससे सामूहिकता का भाव आता है। व्यक्ति जीत हार को समान रूप से स्वीकार करना सीखता है। यह तनाव दूर करने में भी सहायक है। यह राष्ट्रीयता की भावना प्रबल होती है। वर्ग में उत्तर - पूर्व क्षेत्र (बिहार - झारखण्ड) के 150 शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को दोपहर तक चलेगा। 
ज्ञात हो कि क्रीड़ा भारती की स्थापना वर्ष 1992 में की गई थी। इसकी स्थापना खेलों के माध्यम से ‘स्वस्थ्य भारत – समर्थ भारत’ के उद्देश्य से हुई थी। देश के अन्य स्थापित खेलों के साथ-साथ स्वदेशी खेलों को भी बढ़ावा देना तथा समाज के सभी वर्गों में खेलों के प्रति आकर्षण बढाना भी संस्था का उद्देश्य है। खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र की भावना का निर्माण हो। देश में एक खेल संस्कृति का निर्माण हो और अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में भारत विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाये, इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर क्रीड़ा भारती कार्यरत है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन पुरस्कार विजेता गोपाल सैनी हैं।
उद्घाटन सत्र में मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष राजेश्वर राज भी उपस्थित थे। 
रिपोर्ट: --विश्व संवाद केंद्र पटना द्वारा जारी प्रकाशनार्थ के अनुसार :-- कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments