वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर पूर्व प्रबंधक पर 40 लाख के गबन का मामला दर्ज

वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर पूर्व प्रबंधक पर 40 लाख के गबन का मामला दर्ज

10बांका : चांदन प्रखंड के पूर्व व्यापार मंडल सहयोग समितियों के प्रबंधक सह वर्तमान राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक के खिलाफ वर्ष 2018 में व्यापार मंडल सहयोग समितियों के प्रबंधक के पद पर रहते हुए चांदन व्यापार मंडल के अभिलेखों का प्रभार समर्पित नहीं करने और अक्टूबर 2022 तक पद पर रहते हुए तत्कालीन व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु वर्णवाल और वर्तमान प्रबंधक व्यापार मंडल चांदन ओंकार कुमार की मिलीभगत से 40 लाख 67 हजार 342 रूपये की सरकारी राशि के गबन और दुरूपयोग किए जाने का आरोप में जिला सहकारिता पदाधिकारी जेनुल आबेदिन अंसारी के आवेदन पर थाना में देर शाम मामला दर्ज किया गया है।उनके खिलाफ आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समितियों  के प्रबंधक के पद पर रहते हुए राजीव कुमार रंजन का तबादला 2022 में कार्यालय सहायक निबंधक उदाकिशुनगंज हो गया था। योगदान के लिए  विरमित किए जाने के बाद बार बार आदेश के बाबजूद भी अधिकृत पदाधिकारी को उनके द्वारा संचिका और अभिलेख का प्रभार नहीं दिया गया। जनवरी 18 से अक्टूबर 22 तक चांदन व्यापार मंडल के पद पर रहते हुए उनके द्वारा व्यापार मडल के 40 लाख 67 हजार 342 रु का दुरूपयोग किया गया। इस कार्य में उनके सहयोगी के रूप में तत्कालीन व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार वर्णवाल एवं वर्तमान प्रबंधक ओंकार कुमार भी रहे शामिल हैं।तत्कालीन सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह प्रबंधक व्यापार मंडल चांदन के विरुद्ध सभी आरोपों एवं तत्सबंधी साक्ष्यों को संकलन कर आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए उनके अनुशासनिक प्राधिकार से अभियोजन की स्वीकृति की मांग किए जाने के उपरांत अभिलेखों का प्रभार समर्पित नहीं करने को आरोप मानते हुए प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई करने की स्वीकृति दिए जाने के बाद शनिवार  देर शाम मामला दर्ज किया गया|इस संबंध में जिला प्रबंधक खाद्य  निगम रंजन कुमार राजीव ने लगाये गये आरोपों को सरासर गलत और बेबुनियाद बताया है।

Post a Comment

0 Comments