चंदन बना कटोरिया विधानसभा का प्रभारी।

चंदन बना कटोरिया विधानसभा का प्रभारी।

बांका:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा बांका जिला भाजपा के उपाध्यक्ष चांदन प्रखंड के नावाडीह निवासी चंदन सिंहा को विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बड़ी जिम्मेवारी दिया गया है। उनके पार्टी के प्रति लगातार अच्छे कार्यों और कार्यकर्ताओं से विशेष लगाव और  पार्टी को मजबूत बनाने में महती भूमिका को देखते हुए चंदन  सिंहा को कटोरिया विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है, उन्हें  जिला भाजपा में एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। ,इनकी कार्य कुशलता और अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।इनके नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, बांका विधायक सह पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, कटोरिया विधायक  निक्की हेंब्रम, बेलहर के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव,हरे कृष्ण पांडेय, जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह, सुभाष साह उपाध्यक्ष रिपु सुदन सिंह सहित  दर्जन भर वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता ने बधाई दे कर विश्वास व्यक्त किया है कि क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी।

Post a Comment

0 Comments