भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर जुटे दिग्गज, पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार ने किया नमन

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर जुटे दिग्गज, पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार ने किया नमन

​रजौन, बांका :-रजौन प्रखंड मुख्यालय के पुराने भवन के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। 'जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच सह स्मारक न्यास एवं पुस्तकालय' के अध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन डॉ. कैलाश बिहारी ठाकुर ने किया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (वर्धा) के पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार ने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके समाजवादी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह के दौरान अध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी विनय बिहारी ने मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार एवं भागलपुर के उदय परिधि का बुके देकर स्वागत किया। वहीं वरिष्ठ समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह और देवानंद श्रीवास्तव को डायरी-कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। ​इस मौके पर दशरथ ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य अनिल रजक, मंदारेश्वर कुमार मंटू, बाबूलाल दास, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, महेंद्र कापरी, हृदय नारायण ठाकुर, रमाकांत ठाकुर, विजय ठाकुर, सन्नी कुमार, प्रकाश कुमार पंकज, गनौरी ठाकुर, मीरा देवी, एंथोनी दास, संजय ठाकुर और सुबोध ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments