77वें गणतंत्र दिवस पर रजौन में आन, बान और शान से लहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, चहुंओर गूंजे देशभक्ति के जयकारे
रजौन, बांका : रजौन प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस आन, बान और शान के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों और सुदूर ग्रामीण पंचायतों तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के समक्ष प्रमुख रूबी कुमारी ने ध्वजारोहण किया, जबकि पुराने प्रखंड कार्यालय के निकट अवस्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बीडीओ अंतिमा कुमारी ने तिरंगा फहराया। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के प्रहरी रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, रजौन थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार और नवादा बाजार सहायक थाना में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ अन्य विभागों में भी गजब का उत्साह दिखा। रजौन सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, पशु चिकित्सालय में डॉ. गुलाब, कृषि कार्यालय में बीएओ अरविंद कुमार सिंह, रजौन विद्युत कार्यालय में सहायक विद्युत अभियंता बिजेंद्र कुमार और सकहारा विद्युत सब स्टेशन में कनीय विद्युत अभियंता राजाराम प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वहीं धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक संतोष भगत, प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार कुमुद रंजन राव और बिहार पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष बाबूलाल दास ने झंडोत्तोलन किया। शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस की अलग ही छटा देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन अंजना सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। यहां एक विशेष क्षण तब आया जब सातवीं कक्षा की छात्रा सलोनी कुमारी ने हारमोनियम की धुन पर राष्ट्रगान गाया, जिससे प्रभावित होकर आरओ ने उसे मौके पर ही 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया। शिक्षा के क्षेत्र में धौनी बीआरसी में बीईओ सह बीसीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क, डीएन सिंह कॉलेज भूसिया में प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रो. महेंद्र प्रसाद सिंह, आरएसजे चौधरी कॉलेज धौनी में प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी, राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश रंजन ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा राकेश बाल विकास केंद्र खिड्डी, वीणा पब्लिक स्कूल खिड्डी, निर्मल गुरुकुल धौनी, अथर्व पब्लिक स्कूल खुशहालपुर, जयप्रकाश मेहता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुनसिया बाजार एवं परमानंद सरस्वती शिशु मंदिर नवादा बाजार सहित अन्य सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क मार्ग पर आकर्षक झांकियों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई तथा प्राचार्यों द्वारा ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बैंकिंग और राजनीतिक क्षेत्रों में भी राष्ट्रध्वज शान से फहराया गया। इंडियन बैंक रजौन में सहायक शाखा प्रबंधक चंदन कुमार, यूको बैंक कटियामा में वरीय शाखा प्रबंधक मोहम्मद इंतेखाव, रजौन यूनियन बैंक में कैशियर सुमित कुमार राव, एसबीआई पुनसिया में शाखा प्रबंधक शंभू कुमार और इंडियन बैंक नवादा बाजार में शाखा प्रबंधक सुरेश प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। राजनीतिक दलों में जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, उत्तरी मंडल भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष ई. मनीष कुमार, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बिहारी मंडल और कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने झंडा फहराया। सामाजिक संगठनों में लायंस क्लब में अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके अतिरिक्त प्रखंड मुख्यालय प्रवेश द्वार के समीप अवस्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थल पर कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश एवं पटेल युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में माल्यार्पण करने के बाद कुर्मी महासंघ के सचिव संदीप कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया, जबकि कर्पूरी ठाकुर स्मारक स्थल पर रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पंचायत स्तर पर लोकतंत्र का यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। रजौन पंचायत भवन में मुखिया रंजना देवी, पड़घड़ी-लकड़ा में मुखिया चंदा रानी, मझगांय-डरपा में मुखिया मृत्युंजय कुमार, ओड़हारा में मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, संझा-श्यामपुर में मुखिया आशा देवी, धौनी-बामदेव में मुखिया अनुपम कुमारी, सकहारा में मुखिया अमृता देवी, नवादा-खरौनी में मुखिया आरती देवी, कठचातर-लीलातरी में मुखिया प्रियंका कुमारी और राजावर पंचायत भवन में मुखिया बबिता देवी ने अपने-अपने पंचायत भवनों पर तिरंगा फहराया। सहकारिता क्षेत्र में रजौन-नरीपा पैक्स गोदाम परिसर में पैक्स अध्यक्ष विभाष साह, भवानीपुर-कठौन में पैक्स अध्यक्ष प्रियेश कुमार सिंह, सकहारा में पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, ओड़हारा में राघवेंद्र कुमार उर्फ अजीत मंडल और मोरामा-बनगांव पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष उषा देवी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं लक्ष्मीबाई जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति रजौन में अध्यक्ष राखी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया; इस दौरान लक्ष्मीबाई सीएलएफ के बीपीएम मुकेश कुमार, बीके पवन कुमार, एमबीके पूनम कुमारी, कोषाध्यक्ष सपना देवी, सचिव प्रियंका कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए प्रखंड के सकहारा गांव में शहीद सुधांशु के घर पर उनके परिजनों ने तिरंगा फहराया, जबकि नवादा बाजार स्थित शहीद सुधांशु चौक पर उनके परिजनों की मौजूदगी में नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं इस समारोह के दौरान प्रमुख रूबी कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, उप प्रमुख गुड्डू राजा, बीडीओ अंतिमा कुमारी, आरओ सुरजेश्वर श्रीवास्तव, बीपीआरओ आकांक्षा प्रियदर्शी, सीडीपीओ चंचला कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, सिकंदर प्रसाद यादव, देवनंदन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार उर्फ विंदेश्वरी यादव, अजय भारद्वाज, विष्णुदेव ठाकुर, मंदारेश्वर कुमार मंटू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. मुजफ्फर, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, निरंजन चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी, रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, अशोक यादव, पीवीसीएस संघ प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार यादव, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, मध्य जिला परिषद सुमन पासवान, ओड़हारा पैक्स अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार उर्फ अजीत मंडल, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के सचिव संदीप कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, पंसस नीलेश प्रसाद, भाजपा नेता उत्तम कुमार, गौतम विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में शिक्षाविद, प्रबुद्धजन, राजनीतिक दल के नेताओं के अलावे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान सभी स्थानों पर पहुंच कर झंडोत्तोलन समारोह में बढ़-चढ़कर शिरकत कर रहे थे।
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...