उच्च माध्यमिक विद्यालय अमहारा-कोतवाली के शारीरिक शिक्षक मो. मोईन को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

उच्च माध्यमिक विद्यालय अमहारा-कोतवाली के शारीरिक शिक्षक मो. मोईन को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

रजौन,बांका :-रजौन प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमहारा-कोतवाली में शुक्रवार का दिन बेहद भावुक क्षणों से भरा रहा, जहां विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोहम्मद मोईन की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह में माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब साथी शिक्षकों और ग्रामीणों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक सह रजौन के पूर्व उप प्रमुख रामविलास सिंह और विद्यालय परिवार ने मो. मोईन को फूल-माला पहनाकर तथा बुके व अंग-वस्त्र भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर ​वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मोहम्मद मोईन ने वर्ष 2007 में इस विद्यालय में योगदान दिया था और तब से लेकर अब तक एक कुशल शारीरिक शिक्षक के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। सबसे गौरव की बात यह रही कि वे अपने लंबे सेवाकाल के बाद पूरी तरह बेदाग छवि के साथ सेवानिवृत्त हुए हैं। उपस्थित शिक्षकों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अनुज कुमार राय, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कुमार झा, सेवानिवृत्त परिचारी कुलानंद चौधरी, शिक्षिका अनीता कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रणिता कुमारी, रतन कुमार मंडल, सुभाष कुमार सिंह और पंकज कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 रिपोर्ट:-,केआर राव 

Post a Comment

0 Comments