रजौन में आन-बान-शान से फहरेगा तिरंगा, जानें कब और कहाँ फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

रजौन में आन-बान-शान से फहरेगा तिरंगा, जानें कब और कहाँ फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

​रजौन, बांका :- ​पूरे देश के साथ-साथ बांका जिले के रजौन प्रखंड में भी 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह का माहौल चरम पर है। इस राष्ट्रीय महापर्व को गरिमा और धूमधाम से मनाने के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार, 26 जनवरी को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 8:30 बजे रजौन प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के साथ होगी। इसके तुरंत बाद, महापुरुषों को नमन करने का सिलसिला शुरू होगा। सुबह 8:35 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और 8:40 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, पुराने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सुबह 8:45 बजे माल्यार्पण एवं झंडोत्तोलन किया जाएगा। ध्वजारोहण की कड़ी में सुबह 8:45 बजे स्थानीय दीपनारायण सिंह महाविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके पश्चात, सुबह 8:55 बजे पशु चिकित्सालय, 9:05 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और 9:15 बजे कृषि कार्यालय में झंडोत्तोलन होगा। रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सुबह 9:25 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुबह 9:40 बजे प्रेस क्लब ऑफ रजौन और 9:50 बजे रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण होगा। इसके बाद सुबह 10:00 बजे रजौन थाना परिसर एवं नवादा बाजार सहायक थाना परिसर में पुलिस कर्मियों द्वारा सलामी दी जाएगी और तिरंगा फहराया जाएगा। अंत में, सुबह 10:10 बजे बीआरसी परिसर में झंडोत्तोलन के साथ ही सरकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला संपन्न होगी। ​इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहकर लोकतंत्र के इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।

रिपोर्ट :- केआर राव

Post a Comment

0 Comments