​बापू की पुण्यतिथि पर 'कुष्ठ मुक्त भारत' का संकल्प, रजौन सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ

​बापू की पुण्यतिथि पर 'कुष्ठ मुक्त भारत' का संकल्प, रजौन सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ


रजौन,बांका :-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में तमाम स्वास्थ्य कर्मियों ने 'कुष्ठ मुक्त भारत' के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने कुष्ठ रोगियों की सेवा को ईश्वर की सेवा के समतुल्य माना था और उनका सपना था कि समाज से कुष्ठ रोग व इससे जुड़े भेदभाव का पूरी तरह उन्मूलन हो, जिसे साकार करने के लिए आज स्वास्थ्य विभाग ने यह संकल्प लिया है। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने एक स्वर में समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा में लाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने जन-जन तक यह संदेश पहुँचाने की बात कही कि कुष्ठ एक सामान्य बीमारी है और एमडीटी द्वारा इसका पूर्ण इलाज संभव है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना, बीसीएम विष्णुदेव कापरी, डॉ. रूबी रेड्डी, डॉ. राजशिला, लेखापाल संजीव कुमार मंडल, डाटा ऑपरेटर सुमित सत्यार्थी और नीरज कुमार के अलावा अस्पताल के कई वरीय चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और सुरक्षा कर्मी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments