बामदेव में अनियंत्रित वाहन ने 11 हजार वोल्ट के पोल को तोड़ा, 15 गांवों की बत्ती गुल, जेई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बामदेव में अनियंत्रित वाहन ने 11 हजार वोल्ट के पोल को तोड़ा, 15 गांवों की बत्ती गुल, जेई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

​रजौन, बांका :- रजौन थाना क्षेत्र के बामदेव गांव के समीप रविवार की दोपहर एक अनियंत्रित वाहन ने बिजली विभाग की आधारभूत संरचना को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता अमरजीत चंद्रा ने बताया कि वाहन संख्या बीआर 11 एएल 1092 ने 11 केवी (11 हजार वोल्ट) के विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। ​जेई ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल, तार और वहां लगे अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने जानकारी दी कि इस दुर्घटना के कारण धर्मायचक फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिसके चलते करीब 10 से 15 गांवों में अंधेरा छा गया है। जेई ने बताया कि विभाग द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, इस घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को लगभग 59,655 रुपये की राजस्व क्षति हुई है। ​इस मामले में कनीय अभियंता द्वारा रजौन थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेई के आवेदन के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 281, 324 (4), पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 और एमवी एक्ट की धारा 184 के तहत कांड संख्या 41/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई पंकज कुमार सिंह कर रहे हैं।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments