एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज: 15 राज्यों के 200 एनएसएस स्वयंसेवकों का रजौन में हुआ भव्य स्वागत

एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की गूंज: 15 राज्यों के 200 एनएसएस स्वयंसेवकों का रजौन में हुआ भव्य स्वागत

​रजौन, बांका :-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय बिहार-झारखंड के तत्वावधान में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर (National Integration Camp-2026) के दौरान सोमवार को यहां ‘लघु भारत’ की झलक देखने को मिली। विविधता में एकता और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के उद्देश्य से 4 फरवरी से 10 फरवरी तक मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में आयोजित इस शिविर में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ सहित देश के कुल 15 राज्यों के 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसी क्रम में 9 फरवरी को मंदार पर्वत भ्रमण के लिए निकली एनएसएस की पूरी टीम का आगमन स्थानीय दीपनारायण सिंह महाविद्यालय भूसिया में हुआ, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विनय कुमार, टीएमबीयू समन्वयक डॉ. राहुल कुमार और डॉ. हिमांशु शेखर के साथ-साथ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने और अतिथियों के स्वागत में एनएसएस पीओ डॉ. राजीव रंजन सिंह, पूर्व पीओ अनिल कुमार राव, प्रो. सुनील कुमार चौधरी, प्रो. सर्वोदय कुमार राव, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. संजय प्रसाद सिंह, प्रो. अनिल प्रसाद सिंह, डॉ. ज्योतिष प्रसाद सिंह, प्रो. सतीश प्रसाद सिंह, डॉ. गंगाधर सिंह, श्याम बिहारी, मकसूद, विनोद और कुंदन सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments