बिहार पेंशनर समाज रजौन इकाई ने धूमधाम से मनाया 16वां स्थापना दिवस, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग हुए सम्मानित

बिहार पेंशनर समाज रजौन इकाई ने धूमधाम से मनाया 16वां स्थापना दिवस, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग हुए सम्मानित

​रजौन ,बांका '-  रजौन थाना मार्ग स्थित बिहार पेंशनर समाज रजौन इकाई ने मंगलवार को अपना 16वां स्थापना दिवस और मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में पेंशनर समाज के सैकड़ों सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजौन इकाई के उपाध्यक्ष बाबूलाल हरिजन ने की, जबकि मंच का संचालन सचिव इंजीनियर रघुनंदन पोद्दार ने किया। इस ​समारोह के दौरान एक खास पल तब आया, जब जिला इकाई से पधारे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ 80 वर्ष से अधिक उम्र के 6 वरिष्ठ सदस्यों को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार पेंशनर समाज बांका जिला इकाई के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत दुबे, जिला उपाध्यक्ष पुन्ना प्रसाद यादव, जिला प्रतिनिधि वाल्मीकि सिंह और विश्वनाथ झा ने कहा कि रजौन इकाई ने पिछले 16 वर्षों में सेवा और एकजुटता की जो मिसाल पेश की है, उससे जिले के अन्य प्रखंडों को भी सीख लेनी चाहिए। ​इससे पूर्व सचिव इंजीनियर रघुनंदन पोद्दार ने वार्षिक आय-व्यय का प्रतिवेदन पटल पर रखा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेंशनर समाज को 22,740 रुपये की आय हुई, जबकि 14,000 रुपये खर्च किए गए। वर्तमान में पेंशनर समाज रजौन इकाई के बैंक खाते में 3 लाख 4 हजार रुपये जमा हैं और रजौन इकाई में सदस्यों की कुल संख्या 275 है। ​इस मौके पर बिहार पेंशनर समाज रजौन इकाई के उपाध्यक्ष बाबूलाल हरिजन, सचिव इंजीनियर रघुनंदन पोद्दार, कोषाध्यक्ष गिरधारी प्रसाद साह, उपसचिव नरेश पांडेय, अवधेश झा, सुरेश प्रसाद सिंह, अजय भारद्वाज, अर्जुन दास, पूर्व मुखिया सह सेवानिवृत्त शिक्षक नकुल यादव, गंगा देवी, दिनेश प्रसाद सिंह, सदानंद सिंह और भृगुनंदन चौधरी सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को डायरी, कलम और नाश्ते का पैकेट भेंट कर विदा किया गया।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments