सकहारा में श्रीराम कथा को लेकर आज 251 कलशों के साथ निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

सकहारा में श्रीराम कथा को लेकर आज 251 कलशों के साथ निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

रजौन, बांका :-प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत सकहारा गांव में 9 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर गुरुवार (19 फरवरी) को कथास्थल से गाजे-बाजे व आकर्षक झांकियों के बीच 251 कलशों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह कलश शोभायात्रा सकहारा गांव से निकलकर बलथारा, कोतवाली होते हुए धनकुंड नाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत कलश में जल भरने के बाद वापस कथास्थल पहुंचकर संपन्न होगी। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराने के लिए अयोध्या धाम से पूज्य बाल व्यास विष्णु वैष्णव जी का आगमन हो रहा है। आगामी 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक भक्ति की अमृत वर्षा होगी। इस ज्ञान महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में जयकरण सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सह सकहारा पंचायत की मुखिया अमृता देवी के अलावे राहुल कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी अलका देवी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, रुद्रेश्वरी प्रसाद सिंह सहित समस्त सकहारा ग्रामवासी पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments