टीका पड़ने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, 5 माह के मासूम की मौत; परिजनों में कोहराम, डॉक्टर बोले- वैक्सीन सुरक्षित

टीका पड़ने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, 5 माह के मासूम की मौत; परिजनों में कोहराम, डॉक्टर बोले- वैक्सीन सुरक्षित

​रजौन,बांका :- रजौन प्रखंड के मिर्जापुर गांव में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां टीकाकरण के तीन दिन बाद 5 माह के एक मासूम बच्चे की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक बच्चा रजौन के बखड्डा निवासी पवन कुमार दास और रिंकू कुमारी का पुत्र था, जो अपने ननिहाल मिर्जापुर (नाना मनमोहन हरिजन के घर) आया हुआ था। परिजनों के अनुसार बीते बुधवार (11 फरवरी) को मिर्जापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे को 'पेंटा' का दूसरा डोज दिलवाया गया था। परिजनों ने बताया कि सुई पड़ने के बाद बच्चे को बुखार आया था, जिसपर उसे बुखार की दवा भी दी गई, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार की सुबह वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। ​इस घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने परिजनों की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस वायल से उक्त बच्चे को टीका लगाया गया था, उसी वायल से गांव के दो अन्य बच्चों को भी टीका पड़ा है और वे दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉ. कुमार ने बताया कि अगर वैक्सीन के रिएक्शन से बच्चे की मौत होनी होती, तो लक्षण तत्काल या कुछ घंटों में दिखते, तीन दिन बाद नहीं। उन्होंने संभावना जताई कि बच्चे की मौत किसी अन्य बीमारी या अंदरूनी कारण से हुई होगी।
रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments