संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

तारापुर (मुंगेर ) महान संत,कवि,समाज सुधारक, शिरोमणि गुरु संत रविदास की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर संग्रामपुर मैक्सी स्टैंड स्थित महादलित यात्री शेड तथा प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन ज्ञान के सागर संत रविदास को याद किया जाता है। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड अनुसूचित जाति भाजपा अध्यक्ष सुकेश दास ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में जिला परिषद प्रतिनिधि सुदर्शन पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रोशन उर्फ बमबम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कैलाश दास, पूर्व प्रमुख सुधीर दास, समाजसेवी नंदकिशोर यादव, पूर्व सरपंच नरेश दास, मुन्ना दास, रंजीत दास, छोटेलाल दास, फेकन दास सहित कई सम्मानित नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के जीवन उनके सामाजिक सुधार कार्यों और समानता,भाईचारे तथा मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पांति और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई तथा समाज को एकता एवं सद्भाव का मार्ग दिखाया। संत रविदास के मुख्य संदेश में से एक " मन चंगा तो कठौती में गंगा " जिस मनुष्य का मन शुद्ध और पवित्र होता है ईश्वर उनके हृदय में वास करते हैं। उन्होंने मानव को आंतरिक शुद्धता और नैतिकता का पाठ पढ़ाया,जिनके जीवन और विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम भक्ति और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments