प्रखंड कार्यालय की जमीन पर भूमाफिया का जेसीबी चला।

प्रखंड कार्यालय की जमीन पर भूमाफिया का जेसीबी चला।

बांका: चांदन प्रखंड भर में भू माफिया का मनोबल इतना बढ़ गया हैं कि अब प्रखंड कार्यालय की जमीन पर भी भूमाफिया की  नजर है। जिस कारण रविवार रात को सरकारी घोषित जमीन जिस पर प्रखंड और अंचल कार्यालय सहित जीविका कार्यालय का निर्माण हो चुका है उसी जमीन को अपनी जमीन बता कर जबरन जेसीबी से ट्रेंच काटा जा रहा है। उस के बगल स्थित विनोद पांडेय सहित कई परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को अंधेरा होने पर स्थानीय भूमाफिया बमबम वर्णवाल,मनीष शर्मा,रंजन वर्णवाल जबरन जेसीबी लाकर ट्रेंच कटवाने लगा। जब लोगो ने इसकी शिकायत मोबाइल पर सीओ और थानाध्यक्ष को दिया और स्थानीय लोग वहां विरोध के लिए वहां जमा होने लगे तो सभी भूमाफिया भाग गये। इस संबंध में सीओ रविकांत ने बताया कि इसकी जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड कार्यालय सरकारी भवन है। और इसका निर्माण बिना समुचित कागजात के नहीं हुआ होगा। जबकि जमीन को अपना पैतृक बताने वाला बमबम वर्णवाल का कहना है कि जमीन हमारी है जिसका राजस्व रसीद भी मेरे नाम कट रहा है।सीओ से कई कागज दिखाने को कहा गया। उनके द्वारा न तो कागज दिखाया गया और न ही मेरे आवेदन पर  नापी ही कराया  जाता है।

Post a Comment

0 Comments