प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला लाभ


तारापुर (मुंगेर)जिले के संग्रामपुर प्रखंड के बडोनिया गांव निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह पिता राणा रमन सिंह को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आज उनके खाते में ₹1लाख क्रेडिट किया गया बताते चले की बढ़ोनिया गांव निवासी राधा रमन सिंह ने बताया कि आज से 5 वर्ष पूर्व उन्होंने अपने बेटे मृत्युंजय कुमार सिंह का खाता केनरा बैंक तारापुर में खुलवाया था इसके साथ-साथ उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का भी फॉर्म भरकर के ब्रांच में जमा किए थे और विमा करबाए थे इसके कुछ दिन बाद ही उनके बेटे का बाया हाथ चारा मशीन में चले जाने के कारण कट गया जिससे वह कोई भी काम करने में उनका कठिनाई का सामना करना पड़ा तब उन्होंने केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क किये कागजी प्रक्रिया पूरे होने के बाद वर्तमान शाखा प्रबंधक संग्रामपुर राहुल कुमार सिंह के द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत इनके खाते में ₹1लाख रूपये क्रेडिट किया गया वहीं राधा मोहन सिंह ने आम जनों से यह अपील किया है कि जहां भी जिनका खाता है वहीं पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जरूर कर बाये और अपना भविष्य को सुरक्षित करें

Post a Comment

0 Comments