राजवनेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी तेज, पूजा समिति ने बनाई भव्य आयोजन की रूपरेखा

राजवनेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी तेज, पूजा समिति ने बनाई भव्य आयोजन की रूपरेखा

रजौन,बांका :- रजौन में महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्यता और सफल आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी उद्देश्य से बुधवार को रजौन थाना परिसर में राजवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह ने की। इस बैठक में प्रशासन और स्थानीय समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, एसआई विनय कुमार, एसआई पवन कुमार, मंदिर के पुजारी उदय चंद्र झा, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, प्रमोद सिंह वेल्डन, प्रकाश कुमार पंकज, शिवपूजन सिंह, बबलू सिंह चंद्रवंशी, पिंटू कुमार, शंकर सिंह और शशिकांत पासवान सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य शामिल थे। वहीं किसी आवश्यक कार्य की वजह से रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की अनुपस्थिति के कारण कुछ अंतिम और महत्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में नहीं लिए जा सके, लेकिन महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बैठक के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, रसीद व आमंत्रण पत्र की छपाई, टेंट, लाइटिंग, पूजन सामग्री और अखंड हरिनाम संकीर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावे आकर्षक झांकियों और गाजे-बाजे के साथ निकलने वाली भव्य बारात शोभायात्रा और भोज के आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। वहीं अंत में, महोत्सव की अंतिम तैयारियों को मूर्तरूप देने के लिए गुरुवार (5 फरवरी) को दोपहर 1 बजे अगली बैठक निर्धारित की गई है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति का आह्वान किया गया है।

  रिपोर्ट : केआर राव 


Post a Comment

0 Comments